धौरहरा: रेउआ सरसवा के पास डिग्री कॉलेज के निकट ऑटो रिक्शा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र खमरिया के रेउहा सरसवा गांव के पास स्थित डिग्री कॉलेज के निकट आज मंगलवार को दोपहर करीब 12:00 एक ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। वही ग्रामीणों ने मौके की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भिजवाया जहां उनका इलाज जारी है।