पटना ग्रामीण: बैरिया में लोगों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान, लोगो ने कहा-रोड नही तो वोट नही
लोकसभा चुनाव का सातवां और आखिरी चरण का चुनाव 1 जून को होना है और इससे पहले पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के बैरिया गाँव के लोगों ने अपने घरों से सड़क पर निकल कर यह ऐलान किया की रोड नहीं तो वोट नहीं, नाला नही तो वोट नही,बता दे की स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है न ही सड़क है और ना ही नाला है, ऐसे में हम चुनाव का बहिष्कार करते हैं.