अमरपाटन: ईद-उल-अजहा चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ मनाया गया, मौलाना मुस्लिम आलम ने ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा करवाई
देशभर के साथ मैहर जिले के अमरपाटन में भी गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और सौहार्द के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाह स्थित मस्जिद और साईं टोला मस्जिद में बकरीद की नमाज सुबह 8बजे अदा की गई। ईदगाह मस्जिद में मौलाना मुस्लिम आलम ने नमाज अदा करवाई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी और खुतबा सुना। इसके बाद खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर दुआ मांगी गई।