धमतरी: धमतरी में महाप्रभु जगन्नाथ के महास्नान के साथ शुरू हुआ रथयात्रा महोत्सव
धर्म नगरी धमतरी में आज से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष किरण कुमार गांधी ने बताया कि मठ मंदिर चौक स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर में यह पर्व हर साल महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। आज भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक महास्नान कराया गया।