लोहरदगा: लोहरदगा में पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लावापानी जलप्रपात और 27 नंबर रेलवे ब्रिज कैटेगरी 'अ' में अपग्रेड।
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पर्यटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लावापानी जलप्रपात एवं 27 नंबर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटेगरी "अ" में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया।