कटंगी: सावंगी सेलवा रोड पर मवेशी चराने गए व्यक्ति पर जंगली सूअर का हमला, गंभीर रूप से घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम सावंगी से सेलवा रोड स्थित एक खेत में गुरुवार सुबह 10 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब मवेशी चराने गए एक ग्रामीण पर जंगली सूअर ने प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में सेलवा निवासी सुन्दर लाल पंचेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुन्दर लाल रोज की तरह गुरुवार को सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए सावंगी-सेलवा रोड पर स्थित खे