हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी आज गांव गोलागढ़ पहुंचीं, जहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री स्व. चौधरी सुरेंद्र सिंह की 79वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बिहार चुनाव, हरियाणा की राजनीति और राष्ट्रीय जल पुरस्कार सहित कई मुद्दों पर अपने विचार रखे।