चैनपुर: डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर 14 जून को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप
आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर 76-डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर रविवार, 14 जून को विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। यह कैंप मतदान केंद्र स्तर पर लगाया जायेगा, जहां वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग कार्य किया जा रहा है।