शहपुरा: देवहरा गांव में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर ,मोटरसाइकिल चालक हुआ घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
जबलपुर जिले के देवहरा गांव में रविवार रात 10:00 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । दरअसल मोटरसाइकिल चालक निवास से बिछिया जा रहा था उसी दौरान अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया ।