बक्सर आरपीएफ पोस्ट में तैनात उप निरीक्षक दिनेश चौधरी को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गुजरात के वलसाड में आयोजित आरपीएफ रेजिंग डे समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान किया गया।दिनेश चौधरी पिछले 36 वर्षों से भारतीय रेल सुरक्षा बल में अपनी सेवा दे रहे हैं।