टिकारी: बगाही से बालु के अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर चालक सहित पकड़ाया, मंझार से पुलिस पर हमला करने का आरोपी हुआ गिरफ्तार
Tikari, Gaya | Jul 6, 2026 दक्षिणी बगाही से गुप्त सूचना के आधार पर बालु के अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को पुलिस ने चालक सहित पकड़ा। गिरफ्तार चालक की पहचान चेरकी थाना निवासी जितेंद्र कुमार से हुई है। वहीं पूर्व में अवैध खनन का ट्रैक्टर छुड़ाने व पुलिस पर हमला करने का आरोपी टूश चौधरी मंझार से गिरफ्तार हुआ। SHO ने बताया कि दोनों आरोपी को सोमवार को न्यायिक हीरासत में भेजा गया।