बख्तियारपुर: धोबा पुल पर सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
रविवार की अहले सुबह करीब 4 बजे बख्तियारपुर बिहार शरीफ फोरलेन पर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोवा पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के फलनवा गांव निवासी भूषण यादव के 34 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र कुमार हरनौत से बख्तियारपुर की