आरा: भलुहीपुर बांध के पास से 100 पुड़िया हेरोइन के साथ स्कूटी सवार 3 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Feb 29, 2024 नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर बांध के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार 3 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों के पास से 100 पुड़िया हेरोइन, 3 मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की गई है। वहीं भोजपुर एसपी ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है।