आरा: आरा जिला कोर्ट के गेट पर हथियार बंद बदमाशों द्वारा बुजुर्ग को गोली मारे जाने की घटना पर भोजपुर एसपी द्वारा की गयी पुष्टि
Arrah, Bhojpur | Feb 29, 2024 आज दिनांक 29 फरवरी 2024 को जिला कोर्ट के गेट से थोड़ी दूर रमना मैदान के पास में एक बुजुर्ग को गोली मारी गई थी। घायल व्यक्ति का नाम गोपाल चौधरी है जो 2016 में एक हत्या के कांड के अभियुक्त थे और कोर्ट परिसर में अपनी जमानत नहीं टूटे उसको देखने के लिए आए थे। दो लड़के उनके पास भीड़ में आए और कान से सटा की गोली मार दिए ,लेकिन तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।