पुष्पराजगढ़: वेंकट नगर के शासकीय विद्यालय में प्राचार्य के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई
मंगलवार 4:00बजे वेंकट नगर में शासकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ शिक्षक मन्नू लाल रैदास 39 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर मंगलवार 31 मार्च को सेवानिवृत हो गए। इस दौरान बैंड बाजे के साथ उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई और इस दौरान ग्रामीणों के साथ ही उनके पढ़े हुए छात्र-छात्राओं के आंसू भी छलक पड़े।