रामपुर: बुधवार को थाना गंज में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने ई मालखाने का उद्घाटन किया, साथ ही पीस कमेटी की बैठक भी हुई
Rampur, Rampur | Feb 26, 2025 बुधवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना गंज पर नवनिर्मित ई-मालाखाना का उदघाटन किया गया। तत्पश्चात आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत सम्भ्रान्त व्यक्ति के साथ पीस कमेटी की बैठक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकीदार और सफाई कर्मचारियो को सम्मानित किया।