रामपुर: डीएम और एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भमरव्वा शिव मंदिर का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Feb 26, 2025 बुधवार को दोपहर 12 बजे के आसपास जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कानून, शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत भमरव्वा शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मन्दिर परिसर, मन्दिर को जाने वाले रास्ते एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।