रामपुर: बुधवार को अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पंजाबनगर शिव मंदिर का निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Feb 26, 2025 बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर कानून, शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत पंजाबनगर शिव मन्दिर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान मन्दिर परिसर, मन्दिर को जाने वाले रास्ते एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर ड्यूटी पर लगे कर्मियों को चेक किया