रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद पति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर खुद को किया घायल
Rampur, Rampur | Feb 26, 2025 बुधवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आगापुर निवासी गौरव फास्टफूड का काम करता है। गौरव की तीन माह पहले मुरदाबाद में लव मैरिज हुई थी। बताया गया कि पत्नी के कुछ विवाद के बाद आज दोपहर 12 बजे के आसपास थाना सिविल लाइन के निकट चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।