सोनो: चर्घरा उलाय नदी किनारे कचरा डंपिंग से बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई
Sono, Jamui | Jul 4, 2026 झाझा नगर परिषद द्वारा शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े-कचरे को चरघरा स्थित उलाय नदी के किनारे डंप किए जाने से शनिवार एक बजे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर परिषद शहर की सफाई तो करा रही है, लेकिन कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे सीधे नदी किनारे फेंका जा रहा है, जिससे पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य