घाटमपुर नगर के जहानाबाद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में “भारत रत्न"पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म-जयंती शताब्दी समारोह के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन सोमवार शाम 5बजे किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप अटल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।एमएलसी मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।