चूरू: पुरानी कलेक्ट्रेट के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक का पैर कुचला
Churu, Churu | Apr 21, 2026 चूरू की पुरानी कलेक्ट्रेट के पास सड़क हादसे में राजगढ़ का एक 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। राजगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवक संदीप बाइक पर सवार होकर राजगढ़ से चूरू अस्पताल आ रहा था। इसी दौरान शहर के कलेक्ट्रेट के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर ट्रक के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया।