मूसानगर के बीबियापुर गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि भतीजे संजय के पुत्र नवदीप 15 के साथ मंगलवार शाम करीब 5 बजे साइकिल से मूसानगर जा रहे थे। रास्ते में मूसानगर के निकट अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी हादसे में भतीजा नवदीप घायल हो गया। घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां डॉक्टर ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।