गभाना: सौंगरा में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण
गभाना क्षेत्र के गांव सौंगरा में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कथा से पूर्व सुबह करीब आठ बजे बरौली नहर से कथा स्थल तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखे और भजन-कीर्तन करते हुए हिस्सा लिया।