सुपौल: सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4320 एमएल अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Supaul, Supaul | Jun 28, 2026 सुपौल पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4320 एमएल अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है