रीठी: रीठी में जन कल्याण शिविर में पहुंची लाड़ली बहना, बोली- एक साल से नहीं मिल रही योजना की राशि
Rithi, Katni | Jun 15, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील में आयोजित जन कल्याण शिविर के दौरान एक महिला ने लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत अधिकारियों से की। मामला ग्राम पंचायत बरहटा का है, जहां की निवासी महिला आज सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शिविर में पहुंची और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी।