कांकेर: नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में 13 नवम्बर को रेडक्रॉस वार्षिक साधारण सभा की बैठक होगी, कलेक्टर ने दी जानकारी
Kanker, Kanker | Oct 17, 2024 कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव ने गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया की इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के आदेशानुसार जिला शाखा कांकेर में प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला शाखा के सदस्यों की अंतिम रूप से प्रकाशित सूची तैयार हो चुकी है। जिले में पंजीकृत संरक्षण, उप संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों को सूचित किया।