अनूपपुर: लावारिस बाइक से मिला 896 ग्राम गांजा,देवहरा पुलिस की कार्रवाई, 70 हजार की संपत्ति जब्त
अनूपपुर जिले की देवहरा चौकी पुलिस ने ग्राम खम्हरिया के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से 896 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 10 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल की कीमत 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कुल 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज