सीतापुर: बासुरा के पास ऑटो में लदी सरिया से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बासुरा गांव के पास ऑटो में लदी हुई सरिया बाइक सवार युवक के आर पार हो जाने से मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार युवक 20 किलो गेहूं लेकर घर वापस जा रहा था इसी दौरान आगे चल रहा ऑटो जिस पर सरिया लदी थी अचानक बैक हो गया और सरिया युवक के आर पार हो गई जिससे युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।