कुडू: कमर्शियल गैस की बढ़ी कीमत का असर, लोहरदगा में कोयले की खपत बढ़ी, ग्राहकों की जेब पर भी पड़ रहा बोझ।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का असर अब लोहरदगा जिले के स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाजार का जायजा लेने पर पता चला कि गैस की बढ़ती लागत के कारण कई व्यवसायी वैकल्पिक ईंधन के रूप में कोयले और लकड़ी का उपयोग करने लगे हैं।