संगरिया: मोरजड़ सिखान से पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीली दवाओं के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक जने को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार ए एस आई कैलाश चंद ने शुक्रवार शाम 4 बजे गश्त के दौरान मोरजड़ सिखान से सोनू उर्फ जितेंद्र पुत्र मिठू सिंह को पकड़कर उसके पास से 610 प्रेगबलिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले को 223 बी बीएनएस में दर्ज कर इसकी जांच शुरू की है।