लोहरदगा: कुएं में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों को छोड़ गया, गांव में शोक
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के पतरा टोली गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र केरकेट्टा पिता वीरेंद्र भगत के रूप में हुई है। घटना करीब शाम 4 बजे उस समय घटी, जब वह अपने घर के समीप स्थित कुएं के पास खड़ा था। परिजनों के अनुसार अचानक चक्कर आने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया। घटना के बाद परिजनों ने तत्प