सुपौल: सुपौल पुलिस ने 24 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा किया, युवक सुरक्षित बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी वजह
Supaul, Supaul | Jan 21, 2026 सुपौल। जिले में अपहरण की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। सुपौल पुलिस ने अपहृत 19 वर्षीय युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया है, वहीं इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 को मोहित यादव, पिता सीताराम यादव, ग्राम-पोस्ट सितुहर नयानगर, थाना व जिला सुपौल द्वारा थाना में आवेदन