फुलवारी: मौसम विभाग ने 26 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
Phulwari, Patna | May 26, 2026 बिहार में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। दक्षिण बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां इस सीजन में पहली बार रोहतास में अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने आज राज्य के 26 जिलों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें खगड़िया, सीतामढ़ी और मधुबनी समेत 15 जिलों के लिए 'ऑरेंज अ