फतेहपुर: राधानगर के रमवा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध महिला की हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
रमवां गांव निवासी स्व0 मुन्ना की 60 वर्षीय पत्नी पचनी देवी रात लगभग ग्यारह बजे रोड किनारे खड़ी थी। इसी बीच मिट्टी लेकर तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने वृद्धा को रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।