Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
Ipl

चूरू, 10 जून। चूरू जिला मुख्यालय स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, मंडेलिया हाउस में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान हैं और सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत पहले लाभार्थियों को वर्ष में 12 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते थे, जिन्हें घटाकर पहले 9 और अब 4 सिलेंडर करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मंडेलिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को तोड़ने और केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से राजनीतिक दबाव बनाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना देशहित में आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया। बैठक में पीसीसी सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेंद्र बुडानिया, किसान नेता आदूराम न्यौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, रमजान खान, नारायण बालाण, अबरार खान, आरिफ रिसालदार, रणजीत दुधवामीठा, खालिद कुरैशी, बजरंग बजाड़, आनंद सैनी, संजय भाटी, दीपिका सोनी, शेरखां मलखान, ओम गोदारा, तौफीक खान, सोयल खान डीके, सलीम गौरी, तौफीक खान (एनएसयूआई), कपिल भाटी, अनीस खान, अज्जू लुहार, अली मोहम्मद भाटी, समीउल्लाह गौरी, एन.के. झारिया, बाबू मंत्री, योगेश ढाका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दुधवाखारा, सिरसला, बुटिया, कड़वासर सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। #churu #Congress Rafique Mandelia #ChuruNews #CongressParty #congressnews

Churu, Churu | Jun 10, 2026