कन्नौज: बख्शी पुरवा तिराहा के पास देर रात हुए एक्सीडेंट में मृतक युवक के पिता ने कंटेनर नंबर पर दर्ज कराया मुकदमा
सदर कोतवाली क्षेत्र के बख्शी पुरवा तिराहा के पास देर रात को कंटेनर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई,मृतक युवक के पिता आत्माराम ने कोतवाली में कंटेनर नंबर पर मुकदमा दर्ज कराया, और बताया कि उसका पुत्र अनुज मल्लावा थाना क्षेत्र के छुट्टा पुरवा से कन्नौज आ रहा था,तभी उसकी बाइक में सामने से कंटेनर ने टक्कर मार दी।