अम्बाला कैंटोनमेंट: अंबाला में ज्वेलर्स की दुकान से लाखों की चोरी किराये पर दुकान लेकर रह रहे थे, 200 ग्राम सोना-10 किलो चांदी ले उड़े।
हरियाणा के अंबाला कैंट की डिफेंस कॉलोनी में शातिर चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी कर लाखों का सोना और चांदी चोरी कर ले गए। बता दें कि, चोरों ने 4 दिन पहले ही ज्वेलर्स की दुकान से सटी पहली मंजिल की दुकान किराये पर ली थी। मौका मिलते ही चोर छत के रास्ते से ज्वेलर्स की दुकान में घुसे और लगभग 200 ग्राम सोना व 10 किलो चांदी ले उड़े।