अम्बाला कैंटोनमेंट: लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री से उनके आवास पर मिला, पानी निकासी के स्थाई समाधान के लिए किया धन्यवाद
लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप-प्रधान श्री सुभाष धीमान के नेतृत्व में आज गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर उनसे मुलाक़ात की तथा औद्योगिक क्षेत्र में भयमुक्त माहौल देने, पानी निकासी के स्थाई समाधान व हाईवे निर्माण के लिए धन्यवाद किया।मांग की औद्योगिक क्षेत्र के पास पड़ी सरकारी ख़ाली भूमि पर नाजायज़ कब्ज़े किये जा रहे हैं उसपर कारवाई हो।