मेरठ में बड़ा एक्शनः होटल की आड़ में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं लड़कियों की तस्वीरें !
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक नामचीन होटल की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आधा दर्जन युवतियों और कई ग्राहकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
व्हाट्सएप पर होती थी ऑनलाइन डीलः जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क बेहद शातिर तरीके से ऑनलाइन चलाया जा रहा था। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर रेट तय किए जाते थे और फिर ऑन-डिमांड उन्हें होटल में सेक्स गर्ल उपलब्ध कराई जाती थी।
पुलिस को होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने होटल प्रबंधन और आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।