पंचायती राज संस्थान एवं प्रवाह संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शिकारीपाड़ा के पंचायत सचिवालय बाँकीजोर में बाल संरक्षण को लेकर संवेदिकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह, बाल यौन शोषण, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, ड्रॉपआउट के साथ सड़क एवं साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत मुखिया परमेश्वर मुर्मू ने की।