जैतपुर: रसमोहिनी स्कूल में तिलक, फूलों की वर्षा और लड्डू के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसमोहिनी में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गईं तथा लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ उपस्थित। बुधवार शाम 4 बजे प्रेस नोट में जानकारी दी गई है।