जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में घर से लापता हुई 19 वर्षीय युवती का तालाब में शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। परिवार वालों के द्वारा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवती का शव मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं परिवार ने हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।