कोडरमा: झुंड से बिछड़े हाथी ने पत्थलडीहा में मुर्गी फार्म किया क्षतिग्रस्त, 180 मुर्गियां लापता, लगभग 3 लाख का नुकसान
कोडरमा थाना क्षेत्र के पत्थलडीहा में शुक्रवार की देर रात जंगली हाथी ने एक मुर्गी फार्म को काफी नुकसान पहुंचाया है। मुर्गी फार्म के संचालक इमामन हुसैन ने बताया कि शुक्रवार की रात उनके घर में शादी थी जिसको लेकर सभी लोग शादी समारोह में व्यस्त थे।