☀️ वैशाली में तेज़ी से बढ़ेगा सोलर मिशन, हर घर तक पहुंचेगी मुफ्त बिजली योजना! ⚡🏡
प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों एवं बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लाभुकों के ऋण आवेदन बिना वैध कारण के लंबित या अस्वीकृत न हों।
अब प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को प्रखंड स्तर पर सोलर मेला आयोजित होगा, जबकि प्रत्येक प्रथम एवं तृतीय शनिवार को बैंक एवं विद्युत विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक होगी। लक्ष्य है—अधिक से अधिक परिवारों तक सोलर रूफटॉप, बिजली बिल में बचत और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ पहुँचाना।
🌱 हरित ऊर्जा अपनाएँ, बिजली खर्च घटाएँ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
Bihar State Power Holding Company Limited
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarRooftop #Vaishali #CleanEnergy #GreenEnergy #Bihar #HarGharSolar #DistrictAdministrationVaishali
45 views | Vaishali, Bihar | Jul 13, 2026