पंडरिया: पिता और दुसरे पति के साथ मिलकर महिला ने पहले पति को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने पंडरीपानी तालाब से किया लाश बरामद
मामला कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पंडरिपानी का है।जहां आरोपी महिला अपने पिता और दुसरे पति के साथ मिलकर पहले पति की डंडे से पीट-पीटर मौत के घाट उतार दिया।फिर पकड़े जाने के डर से लाश को गांव के तलाब किनारे दफना दिया और गांव छोड़कर भाग रहे थे। लेकिन पुलिस ने तीनों आरोपी को कुई बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को न्यायलय में होंगे पेश।