पंडरिया: अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को 09 पौवा देशी शराब के साथ पांडातराई थाना पुलिस ने परसवारा से किया गिरफ्तार
12 फरवरी को पांडातराई थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही किया है। जहा ग्राम परसवारा में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी भरत लाल चंद्रवंशी उम्र 72 वर्ष को 09 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।