पंडरिया: NH 30 रोड चोरभट्ठी पास हुआ भीषण सड़क हादसा ट्रक की टक्कर से कार बेकाबू होकर बाइक से टकराई बाइक सवार महिला की मौके पर मौत
मामला रविवार शाम 6:30 बजे के करीब का है।जहां रायपुर जबलपुर NH 30 मार्ग में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गया और कार बेकाबू होकर बाइक से जा टकराया।जिसमे बाइक में सवार महिला कलीबाई की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।वही बाइक सवार पिता पुत्र समेत कार सवार 06 लोग घायल हो हुए।दो लोगो की हालत गंभीर बना हुआ है।