दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी
दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा प्रारंभ होने से हवाई यात्रियों में खुशी की लहर देखी गई। बता दे कि रविवार को इसे प्रारंभ कर दिया गया है। जहां एयर अकाशा की पहली उड़ान बेंगलुरु से सीधे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची। इस संबंध में हवाई यात्रियों ने रविवार को दिन के 12:15 पर कई बातों की जानकारी दी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी खुशी का इजहार किया है।