जशपुर: पीपल के विशाल पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, घंटों तक धधकता रहा वृक्ष, बकरियों की भी हुई मौत
कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजारा में आकाशीय बिजली गिरने से एक विशाल पीपल का पेड़ आग की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ पर गिरी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगने के बाद पेड़ घंटों तक धधकता रहा। घटना को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचन